पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
खबर सार :-
बांदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, लूट, डकैती सहित कई घटनाओं में शामिल एक बदमाश के गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खबर विस्तार : -
बांदाः पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश पर अपहरण, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट और मारपीट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह पूरी घटना जसपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ मुख्य आरोपी भानु उर्फ भानु प्रताप पुत्र कमल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन आरोपियों को पहले ही भेजा गया जेल
गौरतलब है कि 3 सितंबर को जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकला गाँव निवासी शिवशंकर पाल ने गाँव के मेले से अपने 20 वर्षीय बेटे के अपहरण की सूचना दी थी। तभी से पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
मुख्य आरोपी अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज यानी रविवार को रात्रि गश्त के दौरान जसपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर जसपुरा थाने से 2 किलोमीटर दूर झंझरी रोड के पास भानु को गिरफ्तार कर लिया। आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर, खुद को घिरा हुआ पाकर, भानु ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आत्मरक्षा में, आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक ज़िंदा कारतूस, दो खोखे और 530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25,000 रुपये का इनाम भी दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05