बांदाः अपने ही खेत में पानी लगाने गए किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि साफ़ी से गला कसकर हत्या की गई है। बुधवार को सुबह उसका शव अरहर के खेत में पड़ा मिला। भाई ने अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है।
तिन्दवारी थाना क्षेत्र के जरिया गांव निवासी बदलू ने बताया कि उसका भाई किसान रमेश खेंगर (50) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। वह अक्सर खेत से देर से लौटता था। घरवालों ने उसके कमरे में रात का खाना रख दिया था। बुधवार को सुबह तक वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश करनी शुरू की गई। तलाश करने पर रमेश का शव पड़ोसी भइयालाल वर्मा के खेत में पड़ा मिला। शव के गले में साफी का फंदा कसा था। इससे परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने किसी से कोई रंजिश न होना भी बताया है। घटना की सूचना मिलने पर तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने मौके पर जांच-पड़ताल की। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रमेश खेंगर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्री एक पुत्र है। घर में पत्नी कल्ली है। भाई के मुताबिक, वह नलकूप का मिस्त्री भी है। भाई की तहरीर पर थाने में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि वह चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। रमेश खेंगर के हिस्से में छह बीघा जमीन है। इस समय रबी की बोआई चल रही है। रमेश रोजाना खेत जाता था। रात में वह वहां रुक भी जाता था। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। बताया कि उसके माता-पिता का निधन भी हो चुका है। रमेश के बगल में भइयालाल वर्मा का खेत है। उसी खेत में शव पड़ा था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया खेत मालिक से भी पूछताछ की है। लेकिन कुछ निकलकर सामने नहीं आ पाया है। उधर, रमेश की पत्नी कल्ली का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को चारपाई के जरिए बड़े वाहन तक पहुंचाया ताकि पोस्टमार्टम कराया जा सके॥
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल