बलरामपुरः पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने नौवीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट भारत चौधरी व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने का सुरक्षाबलों को निर्देश दिया।
एसपी विकास कुमार ने इंडे-नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्गों पर स्थित पुलिस व एसएसबी के चेक पोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। भारत-नेपाल के मध्य के रास्ते आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस व एसएसबी के जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों या सदिग्ध व्यक्तियों पर संदेह होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं, जिससे तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा सके।
नेपाल राष्ट्र की सीमा से सटे गांवों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए गांव के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम सुरक्षा समिति को वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी ने जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा नजदीकी चेक पोस्ट को सूचित करने की बात कही। पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त के साथ नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों का भ्रमण कर जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया गया। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार, तुलसीपुर सीओ बृजनन्दनराय, एसएसबी डीएसपी लाल सिंह विष्ट, नेपाल पुलिस से होमलाल तथा नेपाली पुलिस टीम मौजूद रही।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई