राहुल रतन
बलरामपुरः जिले के महराजगंज तराई थाना के जुगलीकला गांव में दिल दहला देने वाला हत्याकांड तब हुआ, जब साले की शादी में आए दामाद की शुक्रवार 02 मई को उसी के ससुराल में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम प्रसंग में पत्नी ने अपने प्रेमी संग साजिश कर पति की हत्या का चक्रव्यूह रचा था। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। अभियुक्त जितेन्द्र व उमा वर्मा ने बताया कि हम दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था, हम दोनों आपस में एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उमा के घर वालों ने शादी मृतक हरेन्द्र वर्मा से 04 वर्ष पहले कर दिया था। हम लोग अब भी एक-दूसरे से उतना ही प्रेम करते थे और एक-दूसरे के बिना रह पाना मुश्किल था। हम दोनों ने सोचा कि अगर हरेन्द्र वर्मा को रास्ते से हटा दिया जाए तो हम दोनों एक-दूसरे के साथ शादी कर लेंगे और साथ-साथ रह पाएंगे।
आरोपियों ने कबूलनामे में बताया कि मृतक हरेन्द्र वर्मा को अपने रास्ते से हटाने का मन हम दोनों ने बना लिया और कई बार योजना बनाई लेकिन बात नही बन पाई। इसके बाद यह लगा कि बिना अन्य लोगों के सहयोग के यह घटना सफाई से करना मुश्किल है। इसके बाद हम दोनों ने जितेन्द्र अपने दोस्त मुकेश कुमार, सचिन यादव, अखिलेश यादव, सन्तोष, मुकेश साहू से बात करके उन्हे भी हत्या करने के लिए तैयार किया। इसके बाद योजना बनाकर हम लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई