Bageshwar Dham Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में भारी बारिश के कारण एक दुखद दुर्घटना हो गई। बागेश्वर धाम में अचानक टेंट गिरने से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जयंती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचे थे। आरती के दौरान बारिश हो रही थी, इसलिए लोगों ने बचने के लिए टेंट का सहारा लिया। सभी लोग एक जगह टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए। इस दौरान टेंट का कुछ हिस्सा गिर गया। टेंट गिरने से हुए हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान श्यामलाल कौशिक के रूप में हुई है। श्यामलाल कौशिक अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गोंडा से बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे।
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को है। इस मौके पर देशभर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। श्यामलाल भी अपने परिवार के साथ यहां आए थे। श्यामलाल के परिवार के मुताबिक, बारिश से बचने के लिए जब वह टेंट के नीचे शरण लिए हुए थे, तभी लोहे का एंगल उनके सिर पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई