सोनभद्र में मनाया गया बाबा साहेब का 70वां परिनिर्वाण दिवस, अधिवक्ताओं ने कही सामाजिक समरसता की मजबूत बातें
खबर सार :-
सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारों को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत की आत्मा बताया।
खबर विस्तार : -
सोनभद्र: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, दर्शन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया।
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने अपने अदम्य संघर्ष और दूरदर्शी विचारों से सदियों से वंचित, शोषित-पिछड़े वर्गों, महिलाओं तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों व सम्मान की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का योगदान भारत को एक आधुनिक, न्यायपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्र की ओर ले गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता, अवसर की समानता, बंधुत्व और सामाजिक समरसता जैसे आदर्शों को राष्ट्र-निर्माण की मूल भावना बनाता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के भविष्य की आधारशिला है।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहेब का चिंतन, न्याय के प्रति निष्ठा और सामाजिक सुधार की उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को समतामूलक और सशक्त भारत निर्माण की दिशा में सदैव प्रेरित करती रहेंगी। परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में रियाज खान, कामता प्रसाद यादव, टीटू गुप्ता, राम गुल्ली यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, नवीन पाण्डेय, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, शाहनवाज आलम खान, प्रदीप कुमार यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29