अयोध्याः यातायात सुविधाओं में वृद्धि को लेकर अयोध्या विधानसभा को मिली परियोजनाओं की श्रृंखला में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। सेतुनिगम ने विधानसभा क्षेत्र के गद्दौपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चार लेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेज दी है। इसके साथ ही सूर्यकुंड व हलकारा का पुरवा के रेलवे ओवरब्रिज के बगल में एक और दो लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसे भी शासन को भेज दिया गया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तीनों परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रयासरत हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गद्दौपुर रेलवे ओवरब्रिज पर 644 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनेगा। इसकी लागत 190 करोड़ रुपये आएगी। मोदहा चौराहा से गद्दौपुर मऊशिवाला मार्ग पर जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सूर्यकुंड पर वर्तमान रेलवे ओवरब्रिज के समानांतर एक और दो लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
इसकी लंबाई 630 मीटर व लागत 74 करोड़ रुपये है। हलकारा का पुरवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समानांतर एक और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबाई 650 मीटर और लागत 60 करोड़ आएगी। तीनों रेलवे ओवरब्रिज की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपथ से गद्दापुर चौराहा होते हुए मऊशिवाला तक सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना भी शासन को भेज दी गई है।
यात्रियों और आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक अच्छी सड़कों की व्यवस्था की जा रही है। इससे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सड़क का चयन कर सकेंगे। कई रूट होने से यातायात व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने इस तरह की परियोजना का सुझाव दिया था। इसके बाद इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल