Ayodhya: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में 'रन फॉर राम' मैराथन (Run for Ram marathon) का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में देशभर के हजारों धावक शामिल हुए। राम पथ पर आयोजित इस मैराथन का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया। पहली श्रेणी 21 किलोमीटर की फुल मैराथन थी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 7,500 रुपये था। इस श्रेणी में कुल 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
दूसरी श्रेणी 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन थी, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में कुल 1 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए। तीसरी श्रेणी में 3 किलोमीटर की पारिवारिक फन रन थी, जिसमें सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क मेडल और टी-शर्ट दी गई। 21 किलोमीटर की दौड़ सुबह 4 बजे राम पथ से शुरू हुई, जबकि 10 किलोमीटर की दौड़ राम पथ से साहबगंज होते हुए नयाघाट पर समाप्त हुई। 3 किलोमीटर की फन रन धर्मपथ पर आयोजित की गई।
इस मैराथन का आयोजन क्रीड़ा भारती द्वारा हर साल किया जाता है। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद पांडेय, शिवांक रमन भदौरिया, आरबी सिंह, अवधेश वर्मा, सत्यम कनौजिया, अनिल अग्रवाल समेत क्रीड़ा भारती के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया, "अयोध्या में यह तीसरा मौका है जब 'रन फॉर राम' का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से धावकों ने हिस्सा लिया। 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी की दौड़ में लाखों रुपये के पुरस्कार बांटे गए। फन रन में सभी को मेडल और टी-शर्ट दी गईं। यह आयोजन आस्था और उत्साह का अनूठा संगम है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल