अयोध्याः अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में नागेंद्र प्रसाद यादव उर्फ सोनू की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सोनू की हत्या के आरोपी विनय कुमार प्रजापति (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में बरामद हथियार, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक 23-24 जून की रात में ग्राम पलिया गोवा निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव उर्फ सोनू (उम्र 40 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार वह अपने खेत में पानी लगाने गया था, जहां उसका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। इस मामले में थाना पूराकलन्दर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। परिजनों के अनुसार आरोपी सोनू ने फोन करके नागेंद्र को खून की उल्टी होने की जानकारी दी थी। इसलिए सबसे पहले उसी से पूछताछ की गई। पुलिस को संदेह हुआ तो सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक विनय ने बताया कि सोनू उसका परिचित था और घटना वाली रात दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। सोनू मसौधा से मुर्गा और शराब लेकर आया था, जबकि विनय अपने घर से रोटी और चावल लेकर गया था। खाने-पीने के बाद दोनों ने कुछ देर तक साथ में लूडो भी खेला। इसी दौरान सोनू ने विनय की बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे गुस्से में आकर विनय ने पास में रखे हंसिया से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद विनय ने सोनू के पिता को फोन कर यह कहकर बुलाया कि भइया को खून की उल्टी हो रही है, जिससे किसी को उसके ऊपर संदेह न हो। विनय मौके पर भीड़ जुटने के बाद भी वहीं मौजूद रहा, ताकि कोई उस पर शक न करे। इसके बाद अयोध्या थाना पूराकलंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हंसिया, घटना के वक्त पहने गए कपड़े, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और सबूत नष्ट करने के लिए जलाए गए कपड़ों के अवशेष बरामद किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल