अयोध्याः पंडित हृदयराम शर्मा पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सोनइसा स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद अयोध्या का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुल्तानपुर में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. हरेंद्र राय ने प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष तथा सरैया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवव्रत सिंह को जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।
साथ ही उन्हें शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य परिषद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने कहा है कि शीघ्र ही जिले के सभी प्रधानाचार्य साथियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिला कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
संजीव चतुवेर्दी के प्रधानाचार्य बनने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडे, जिला मंत्री आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिला संरक्षक डॉ. रमेश मिश्रा, प्रधानाचार्या सरोज द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण पांडे, प्रधानाचार्य अवनींद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अखिलेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य रमेश पाल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार मिश्र, प्रधानाचार्य वरुण सिंह, प्रधानाचार्य असल अहमद, प्रधानाचार्य बीके राणा, प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, प्रधानाचार्य आरके मिश्रा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा, प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव शामिल रहे। सिंह, प्रधानाचार्य उदयभान तिवारी आदि ने खुशी जताई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई