केंद्रीय बजट से शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया बल: ऋषिकेश उपाध्याय
खबर सार :-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट का पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट को अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला बजट बताया है।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे शहरी विकास और आधारभूत संरचना को नई दिशा देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के शहरों को आधुनिक, स्मार्ट और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
बुनियादी सुविधाओं में आएगी तेजी
ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की अनुमानित केंद्रीय सहायता से राज्य के शहरी इलाकों में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज़ी से विस्तार होगा, जिसमें सड़क निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, साफ़-सफ़ाई, किफायती घर और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। इससे न सिर्फ़ शहरी जीवन स्तर बेहतर होगा, बल्कि रोज़गार के नए मौके भी पैदा होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, आधुनिक बस टर्मिनल और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट अयोध्या जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक शहरों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होंगे। इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
भविष्य की आवश्यकताओं का रखा गया ध्यान
पूर्व महापौर ने यह भी कहा कि बजट में AI सिटी की अवधारणा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक ट्रॉमा सेंटर और डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी घोषणाएं यह दर्शाती हैं कि केंद्र सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट और सुरक्षित शहरों के निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट शहरी भारत को आत्मनिर्भर, तकनीक-समृद्ध और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29