अयोध्याः सेवायोजन विभाग और झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, मुख्य अतिथि, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहायक सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार और संस्थान की विकास निदेशक मीनाक्षी मोदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रिकल्स, पर्सनल हेल्थ केयर, एमआरएफ टायर्स, अपोलो टायर्स, बीकेटी टायर्स, एक्सिस बैंक और एलआईसी जैसी कंपनियों ने अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कॉलेज के चेयरमैन लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला का यह सपना साकार हो रहा है कि युवाओं को नौकरी के लिए भटकना न पड़े। सभी बेहतरीन कंपनियों को एक ही छत के नीचे लाने से युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
महापौर ने विद्यालय परिवार को यह सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनकर कुमार, रामकुमार द्विवेदी सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुल्तानपुर, प्रीति मिश्रा सहायक समाज कल्याण अधिकारी अम्बेडकर नगर, अनुपमा रानी सहायक समाज कल्याण अधिकारी अमेठी, धर्मेन्द्र सहायक समाज कल्याण अधिकारी बाराबंकी, डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी निदेशक झुनझुनवाला मेडिकल साइंस, श्री आशुतोष त्रिपाठी निदेशक झुनझुनवाला पॉलिटेक्निक, प्राचार्या डॉ. सरिता मिश्रा, विमल सिंह यादव, हुमा अफरोज, अनुराधा शुक्ला, उर्वशी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई