अयोध्याः भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन के सामाजिक दायित्व के तहत रामनगरी को कचरा मुक्त बनाने के लिए शनिवार को करार हुआ। इसके तहत शहर के चार वार्डों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को अमानीगंज स्थित एक होटल में नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सहायक नगर गुरुप्रसाद पांडेय, चिंतन संस्था की ओर से एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, रितेश सैन, मुस्कान शर्मा, संस्थापक निदेशक भारती चतुर्वेदी, अपूर्व अग्रवाल, प्रगुण गोयल की मौजूदगी में करार हुआ।
मऊ शिवाला स्थित एमआरएफ के माध्यम से यह संस्था आसपास के चार वार्डों को कचरा मुक्त बनाएगी। वार्डों के चयन व निगरानी के लिए समन्वय समिति बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया का हर व्यक्ति अयोध्या आना चाहता है। नगर निगम किसी न किसी रूप में उनकी सेवा करता है। वह अयोध्या की अच्छी छवि लेकर लौटें, इसके लिए नगर निगम का दायित्व है कि सरयू के प्रदूषण स्तर को निरंतर नियंत्रित कर सभी को स्वच्छ जल व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराए।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जन सहयोग से ही शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। शहर में प्रतिदिन करीब 200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जिसका वर्गीकरण कर उसका निस्तारण किया जाना जरूरी है। इस दिशा में एसबीआईएफ व चिंतन पर्यावरण शोध एवं कार्य समूह की पहल काफी निर्णायक होगी। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग का वादा किया। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, गौशाला समेत शहर के अन्य कार्यों में भी एसबीआईएफ की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक मॉडल प्रस्तुत करना होगा, ताकि अन्य स्थान भी इससे प्रेरणा ले सकें। अपर नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय ने 35 विद्यालयों में स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में चिंतन ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की तथा कचरा संग्रहण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इससे पहले एसबीआईएफ के जगन्नाथ साहू ने कहा कि चार वार्डों में प्रयोग सफल रहा तो इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एसबीआईएफ दो सौ संस्थाओं के माध्यम से सीएसआर फंड का उपयोग कर 300 परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसका लाभ किसी न किसी रूप में तीन करोड़ लोगों को मिल रहा है।
चिंतन पर्यावरण अनुसंधान एवं कार्य समूह की संस्थापक निदेशक भारती चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे को रिसाइकिल कर फिर से उपयोग योग्य बनाने की जरूरत है, जिस दिशा में यहां काम किया जाएगा। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएम शुक्ला, सफाई निरीक्षक कमल किशोर, राकेश झा आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल