अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जश्न
खबर सार :-
नितिन नबीन के नेशनल प्रेसिडेंट चुने जाने पर BJP के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश था। उन्होंने अयोध्या में मिठाई बांटकर और उन्हें बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नबीन के लीडरशिप में पार्टी और आगे बढ़ेगी।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के चयन के बाद अयोध्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न पार्टी कार्यालयों और नेताओं के कैंप कार्यालयों पर मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व मिला है। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी और पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को संगठन के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान और अधिक प्रभावी होगा, जिससे आम जनता तक पार्टी की नीतियां बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।
सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नितिन नबीन का चयन भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे जनसेवा के कार्यों में और अधिक सक्रियता से जुटेंगे।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। वहीं पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उनके चयन से संगठन को नई गति मिलेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्र, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29