अयोध्या: गुरुवार देर रात जमीनी विवाद में मां-बेटे की हत्या कर दी गई। वहीं छोटा बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव की है। गांव निवासी प्रेम कुमार (22) पुत्र माता प्रसाद और उसकी मां कुंता (55) की हत्या कर दी गई है।
जबकि छोटा भाई दीनानाथ (18), भाभी अनीता (28) गंभीर रूप से घायल हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक प्रेमनाथ की भाभी की तहरीर पर सोनू, हृदयराम समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुंता का पोस्टमार्टम अयोध्या और प्रेमनाथ का लखनऊ में कराया जा रहा है।
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस बल को देखकर लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि गांव लौटने के बाद रात करीब 10 बजे फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे छह से अधिक हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से प्रेम कुमार पर हमला कर दिया। परिजनों ने जब यह देखा तो उसकी मां, भाई और भाभी उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावरों ने सभी पर हमला कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार