अयोध्या :रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचगांव निवासी 14 वर्षीय बालक किशन कोरी पुत्र कुलदीप ने मंगलवार की सुबह अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और दो छोटी बहनों में सबसे बड़ा था।
घटना के समय मृतक की मां अपने मायके गई हुई थी और पिता रोजी-रोटी के लिए लुधियाना शहर में रहते हैं। बताया गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचगांव निवासी कुलदीप कोरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने परिजनों की अनुपस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालक के चाचा ने उसकी उसके पिता से बात कराई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद और बसपा नेता जियालाल भारती मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। बताया गया कि घटना के समय पहले घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
अचानक बालक प्रदीप का चाचा घर पहुंचा और अपने भतीजे को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर उसने खिड़की से आवाज लगाई। बगल की दीवार की खिड़की से दीवार तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। किशोर ने आत्महत्या करने के लिए चारपाई खींचने में इस्तेमाल होने वाले पट्टे का इस्तेमाल किया था। मौत को गले लगाने से पहले उसने लुधियाना शहर में रहने वाले अपने पिता से भी बात की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक बाइक की दुकान पर हेल्पर का काम करता था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल