अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग के किनारे सार्वजनिक स्थान पर पशुओं की कुर्बानी देने का मामला प्रकाश में आया है। सार्वजनिक स्थान पर पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। सैकड़ों ग्रामीणों को तहसील परिसर में धरने पर बैठा देख तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने इनायत नगर थाने के उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच की।
हालांकि एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि बकरीद के दिन इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग पर स्थित तरौली पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थान पर मुस्लिम समुदाय द्वारा खुलेआम पशुओं की कुर्बानी दी जाती है। जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को उसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, सार्वजनिक स्थान पर बलि दिए जाने को लेकर स्थानीय लोगों, ग्रामीणों व राहगीरों में काफी आक्रोश है।
सड़क किनारे खुले में सार्वजनिक स्थान पर बलि दिए जाने को रोकने के लिए स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर व जिले के उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर अवगत भी कराया है। जब अधिकारियों ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो अखिलेश कुमार पांडेय, घनश्याम तिवारी, विक्कू शुक्ला, सुरजीत यादव, अभि शुक्ला, अनुज तिवारी, प्रकाश शुक्ला, प्रदीप कुमार, वैभव पांडेय, मृत्युंजय तिवारी व राघवेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर पशु बलि दिए जाने से चील व कौए पशुओं के अवशेष को पास के भोलेनाथ व हनुमान मंदिर पर ले जाते हैं, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इस मामले में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार का कहना है कि टीम द्वारा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल