अयोध्याः जिले के इनायत नगर स्थित जय बाबा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य मानकों का पालन न करने पर सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान के निर्देश पर गुरुवार रात 8 बजे की गई। ब्लॉक मिल्कीपुर के अंतर्गत संचालित यह स्वास्थ्य केंद्र नियमों और मानकों के अनुसार काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि जय बाबा हॉस्पिटल में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें लाइसेंस का नवीनीकरण न होना और स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस कार्रवाई का उद्देश्य जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करना है। डॉ. बनियान ने कहा, हम अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्ती से निपट रहे हैं। इस मामले में इनायत नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने इस मामले में अलग ही तस्वीर पेश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक उन्हें जय बाबा अस्पताल के खिलाफ कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली है।
पांडेय ने कहा, इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में अयोध्या में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सीएमओ डॉ. बनियान ने बताया कि यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सा संस्थानों में ही इलाज कराएं। साथ ही अवैध चिकित्सा सेवाओं की सूचना सीधे सीएमओ कार्यालय या उनके मोबाइल नंबर पर देने का अनुरोध किया गया है, जिसमें सूचना देने वाले की गोपनीयता सुनिश्चित की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई