अयोध्या: अवधी भाषा, लोकसंस्कृति और लोककलाओं को एक सशक्त मंच देने के उद्देश्य से अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील क्षेत्र में अवधी कलाकारों का एक विशाल सम्मेलन “अवधी संगम” आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 31 दिसंबर 2025 को चौरे बाजार स्थित बावन बीघा पठकौली में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर अवधी कलाकारों और सांस्कृतिक प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
अवध क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे इस महासंगम का संयोजन प्रसिद्ध अवधी रचनाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह ‘मानव’ और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अवधी भाषा, लोकगीत, लोकनाट्य, हास्य, कविता और पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम अवधी कलाकारों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को साझा करने का भी अवसर प्रदान करेगा।
अवधी संगम में अवध क्षेत्र के कई चर्चित और लोकप्रिय अवधी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें पल्लवी सुल्तानपुरी, वायरल दादी, धर्मराज कवि शायर, खाकी वाले गुरु जी रणजीत यादव, पीके अवधी कॉमेडी, बृजेश पंडित, स्वतंत्र यादव, शरद और अमन चिथरू, मंगरु, शिवांश प्रजापति अपने चाचा के साथ, विकास शुक्ला, पंपोष प्रतापगढ़ी, ज्ञानमती चाची तथा अनिरुद्ध सिंह जैसे नाम प्रमुख हैं। कलाकार अवधी गीत, कविता, हास्य-व्यंग्य और लोकसंस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुनील राजपूत, मनीष सिंह, विनोद सिंह, आनंद यादव, हरिओम सिंह और अर्जुन वर्मा सहित कई सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि अवधी संगम केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अवधी अस्मिता और पहचान को सशक्त करने का प्रयास है।
अवधी संगम के संबंध में कार्यक्रम के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस क्लब सिविल अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य और कलाकारों की जानकारी साझा की गई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवधी महासंगम को सफल बनाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई