नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी और अश्लील हरकत
खबर सार :-
वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लेने और आपत्तिजनक फोटो खींचने का आरोप लगाए हुए पीड़िता ने कोतवाली अयोध्या में प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग की है।
खबर विस्तार : -
अयोध्याः कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक फोटो खींचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली अयोध्या में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नौकरी लगवाने के लिए मांगे रुपए
पीड़िता के अनुसार उसने मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय की नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन की स्थिति की जानकारी लेने के लिए जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंची, तो उसकी मुलाकात कॉलेज की लैब में तैनात एक कर्मचारी से हुई। पीड़िता का कहना है कि वह कर्मचारी पहले से ही उसके संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान थी।
आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उससे कुल डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर पैसे लेने से मना करते हुए उसे कॉलेज परिसर के एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसने पैसे लेते समय उसके साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली।
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने बताया कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने उसे जल्द चयन होने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने फोटो डिलीट करने के बहाने दोबारा बुलाया और 75 हजार रुपये और मांगे। मजबूरी में पीड़िता ने यह रकम भी उसे दे दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने न तो फोटो डिलीट की और न ही नौकरी दिलाई।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे धमका रहा है और फोटो वायरल करने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। परेशान होकर उसने कोतवाली अयोध्या पहुंचकर पूरे मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29