अयोध्या: संजय सिंह राजू निर्विरोध निर्वाचित, सहकारी ग्राम विकास बैंक अयोध्या शाखा के प्रतिनिधि पद पर बने विजेता
खबर सार :-
सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद पर संजय सिंह राजू निर्विरोध निर्वाचित हो गए इस दौरान उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस प्रकार यह निर्विरोध निर्वाचन न केवल पार्टी और बैंक के लिए गर्व का क्षण रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता और पारदर्शिता को भी नई दिशा देने वाला कदम साबित हुआ।
खबर विस्तार : -
अयोध्या: सहकारी ग्राम विकास बैंक अयोध्या शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए संजय सिंह राजू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन प्रक्रिया में कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्वाचन पहले से तय था। मसौधा ब्लॉक कार्यालय पर तहसीलदार सदर धमेन्द्र सिंह ने उन्हें विधिवत जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
51 किलो माला से हुआ स्वागत
इस अवसर पर विधायक अभय सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संजय सिंह राजू को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने 51 किलो की माला से उनका भव्य स्वागत कर खुशी जाहिर की।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और संजय सिंह राजू के अनुभव से बैंक को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि किसानों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण जनता के हित में बैंक की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
संजय सिंह राजू ने व्यक्त किया आभार
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्त्र ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। संजय सिंह राजू के निर्वाचित होने से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।
निर्वाचन के बाद संजय सिंह राजू ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सहकारी बैंक की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्य, मनोज जायसवाल, वैश्य विनोद जायसवाल, दिवाकर सिंह, काशीराम रावत, रवि सिंह, अमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संजय सिंह राजू के कार्यकाल की सफलता और बैंक के विकास की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29