अयोध्याः विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश अयोध्या क्षेत्र अयोध्या के बैनर तले विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या क्षेत्र अयोध्या के कार्यालय परिसर में 12वें दिन भी धरना दिया। निविदा/संविदा कर्मचारियों ने अपने दो माह के लंबित वेतन, फेस अटेंडेंस और सबसे महत्वपूर्ण निविदा कर्मचारियों की गलत तरीके से छटनी के विरोध में धरना दिया।
सभी कर्मचारियों ने अपने कपड़े उतार दिए और अर्धनग्न होकर मुख्य अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने मुख्य अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर धरना देकर आंदोलन कर रहे हैं। उस पर विद्युत विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता ने मुझे नोटिस देकर धमकी दी है।
नोटिस में लिखा है कि मुख्य अभियंता के परिसर में धरना और नारेबाजी करने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है जिससे प्रतिदिन 50 लाख का नुकसान हो रहा है और तुरंत धरना बंद करें नहीं तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूंगा। इसी बात से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
हम सरकार से मांग करते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी समस्या का संज्ञान लें और समस्या का समाधान करें। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और हमारा आंदोलन शक्ति भवन पर भी चल रहा है। और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। सोमवार से हम लोग भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत