अयोध्याः जनपद में विज्ञान गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त जिला विज्ञान क्लब की कार्यकारिणी समिति का गठन किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक ब्लाक से एक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग से 11 विज्ञान एवं गणित के शिक्षक शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज विकास भवन में जिला विज्ञान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।
इसमें जनपद के सरकारी विद्यालयों में जिला स्तर, ब्लाक स्तर एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां, जैसे क्विज, वाद-विवाद आदि आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास है, उनमें प्रेरक वीडियो क्लिप दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सभी शिक्षकों के सुझाव सुने तथा अगली बैठक में सभी को विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की तैयारी करने की जिम्मेदारी दी गई।
इस समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि वसंत कुमार, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक निखिल सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य जग प्रसाद मौर्य, उमेश कुमार, पवन कुमार साहनी, अतुल कुमार मिश्र, अरुणेश कुमार पांडे, रणधीर सिंह, शिवम सिंह, प्रकाश पाठक, प्रवीण कुमार मिश्र, मनीष रस्तोगी, सारिका राय, ऋचा उपाध्याय, शिप्रा श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, सादक हुसैन, जीतेंद्र कुमार, अनिल कुमार शर्मा, विनीत कुमार सिंह, ममता वर्मा, प्रेमानंद व दीपक सिंह उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल