अयोध्या : आम आदमी पार्टी अयोध्या द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मासिक रचनात्मक अभियानों की श्रृंखला में मई माह का सेवा कार्यक्रम आज रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दर्शन नगर अयोध्या में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई की और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने इस अवसर पर कहा आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए काम करना है। सेवा, स्वच्छता और संगठन हमारी पहचान हैं। यह रचनात्मक अभियान केवल सफाई नहीं, बल्कि जनमानस को जोड़ने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ नारे नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान प्रदेश नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है।
इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्षों में गायत्री मिश्रा एवं संदीप पटेल, यू के द्विवेदी तथा छात्र इकाई से नीलेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार