अयोध्याः अयोध्या के मुगलपुरा स्थित दर्सगाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज पहुंचे एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने दर्सगाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शहर के शिक्षाविदों और संभ्रांत नागरिकों से समाज की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा की और एएमपी के संक्षिप्त इतिहास और इस संस्था की स्थापना के उद्देश्य और वर्तमान में इसके द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एएमपी तीन क्षेत्रों में विशेष रूप से काम कर रहा है- शिक्षा, आर्थिक विकास और रोजगारोन्मुखी योजनाएं। इसके लिए देश के सैकड़ों छोटे-बड़े शहरों में सेमिनार, जॉब फेयर, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, विद्यालय विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग जागरूक हों और इसका लाभ उठा सकें। और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, विधवाओं, छात्रों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों आदि को आर्थिक क्षेत्र में मदद करने के लिए एएमपी का indiazakat.com पोर्टल है।
इस पर लोग अपना विवरण देकर आवेदन कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर क्राउड फंडिंग के जरिए लोगों की मदद की जाती है। दर्स गाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और बधाई दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंद लोग इस संस्था में आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद एएमपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी संस्था के बारे में बताया कि यह संस्था असहाय लोगों की मदद के लिए है और किसी भी धर्म या जाति का कोई भी व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई