अयोध्याः चौक के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी में प्रशासनिक बुलडोजर की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचा। पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने ध्वस्त मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों व स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य व मंडल प्रभारी गुड़िया राइन ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में गरीबों के सिर से छत छीनना अमानवीयता की पराकाष्ठा है। सरकार ने मानवता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह कार्रवाई पूरी तरह तानाशाही और गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग करेगी। प्रतिनिधिमंडल में गायत्री मिश्रा, यू.के. द्विवेदी, मोहम्मद इसराइल, कैप्टन इरशाद हसन, शारजाह मास्टर, रघुनाथ प्रताप व नीलेश चतुर्वेदी आदि नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासनिक रवैये की निंदा की और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल