अयोध्याः अयोध्या के मिल्कीपुर इलाके में ज़मीन अधिग्रहण और किसानों को सही मुआवज़ा न मिलने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में विस्तार से बताया।
मुलाकात के दौरान सांसद ने किसानों की पीड़ा से जुड़े तथ्य रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सांसद ने मंत्री को सौंपे गए पत्र में बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के नाम पर हजारों किसानों की ज़मीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। आरोप है कि प्रशासन न तो किसानों को उचित मुआवज़ा दे रहा है और न ही उनकी आपत्तियों पर विचार कर रहा है। कई किसानों के मकानों तक को गिराने की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है।
पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि किसानों के विरोध के बावजूद बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई जारी है, जो पूरी तरह अनुचित और अमानवीय है। सांसद ने कठोर शब्दों में मांग की कि जब तक मुआवज़े की उचित व्यवस्था न हो जाए, तब तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वे मिल्कीपुर के किसानों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-06-02
Yogi Adityanath Kushinagar Visit : कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई हुंकार
2026-06-02
2026-06-02
4 साल बाद फिर दौड़ी जोगिंदर नगर-पठानकोट ट्रेन, कांगड़ा वैली रेलवे सेवा बहाल
2026-06-02
Jharkhand: 77 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंग हाथ पकड़ा
2026-06-02
2026-06-02
Telangana Formation Day: सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2026-06-02