अयोध्याः जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताल निर्धारित समय पर खुलें तथा दवाइयां उपलब्ध रहें, मरीजों को कहीं भटकना न पड़े तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी तथा वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव शत-प्रतिशत स्वास्थ्य केंद्रों पर कराए जाने के निर्देश आशा व एएनएम को दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रथम संदर्भ इकाई की कार्यप्रणाली, परिवार नियोजन कार्यक्रम, आरबीएसके, टीकाकरण, टीबी अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने आरबीएसके एवं माइक्रोप्लान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि योजनाओं का आंकलन लक्ष्य के अनुरूप किया जाए, ताकि जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए तथा जरूरतमंदों/पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, संस्थागत प्रसव एवं अन्य योजनाओं में धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत