अयोध्याः आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है। इस अवसर पर अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमानगढ़ी में सुबह 4:00 बजे से ही दर्शन-पूजन का दौर चला। अयोध्या में आम दिनों से ज्यादा भीड़ रही।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया है। पहले बड़े मंगल की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों से ज्यादा रहेगी। सुरक्षा और सुगम दर्शन को देखते हुए हनुमानगढ़ी, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, नाका हनुमानगढ़ी और रिकाबगंज हनुमानगढ़ी में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि भीड़ और उसकी सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र को 5 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें पूरे क्षेत्र को सरयू स्नान घाट, नागेश्वर नाथ, कनक भवन, हनुमानगढ़ी और यातायात जोन में बांटा गया है। सभी स्थानों पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने और लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा गया है।अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल