अयोध्याः अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर स्काउट गाइड संस्था द्वारा देश के कोने-कोने से ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को 15 दिवसीय निशुल्क ठंडा पानी, बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सऊदी अरब से आई वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. रुबाब अख्तर ने अपने हाथों से रेल यात्रियों को ठंडा पानी, बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारतीय सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष एकता टंडन उपाध्याय, नीलम श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डॉ. रुबाब अख्तर को पगड़ी पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रुबाब अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि इस भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को ठंडा पानी वितरित कर हम अपने संस्कारों को कभी नहीं भूल सकते। ऐसे आयोजन युद्ध स्तर पर आयोजित किए जाने की जरूरत है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महेंद्रा ने कहा कि यदि रेल यात्रियों को इस प्रकार का निशुल्क ठंडा पानी व बिस्किट आदि का वितरण संस्थाओं द्वारा किया जाता है तो आत्म संतुष्टि उत्पन्न होती है तथा इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम करने से पुण्य की प्राप्ति के साथ-साथ संस्थाओं में जागरूकता उत्पन्न होती है। कार्यक्रम के संयोजक एवं स्काउट गाइड संस्था के सचिव अनूप मल्होत्रा को अयोध्या धाम बाल मंडल ट्रस्ट द्वारा 15 दिवसीय निशुल्क ठंडा पानी वितरण कार्यक्रम के लिए दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया तथा स्काउट बच्चों को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ जावेद अख्तर ने कहा कि हम सभी समाजसेवियों को इस प्रकार के कार्यक्रम निरन्तर चलाने की पहल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगदान देने वालों में ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह, संरक्षक रामबहाल जी, डॉ जावेद अख्तर, ट्रस्ट के महासचिव प्रतीक वैश्य भज्जा, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारती सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष मंजूर खान उपाध्याय, सचिन सरीन उपाध्याय, नीलम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष एकता टंडन, ऑडिटर उमेश चंद्र, राजकुमार जायसवाल, विनोद शर्मा, मंसाराम यादव, गिरीश वैश्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक श्री राम बहाल जी ने की तथा संचालन ट्रस्ट के महासचिव प्रतीक वैश्य भज्जा ने किया तथा आये हुए लोगों का आभार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंजूर खान ने व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई