Ayodhya News : अयोध्या के नाका बाईपास स्थित दिशा कोचिंग के पास मेजर बजाज कंपनी के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में इस शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के इस खास मौके पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें 70 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
शोरूम के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप मिश्रा ने बताया कि यह शोरूम पहले अवध यूनिवर्सिटी के पास था, लेकिन अब इसे दिशा कोचिंग के पास एक नए और विस्तृत स्थान पर शिफ्ट किया गया है। दीपावली और धनतेरस के दौरान जिन ग्राहकों ने गाड़ियाँ खरीदी थीं, उनके लिए इस आयोजन में लकी ड्रा किया गया था। इस लकी ड्रा में प्रमुख पुरस्कारों में एक बजाज पल्सर 125 नियॉन और अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन, सूटकेस आदि शामिल थे। शोरूम के प्रबंधक राजा मेजर ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी और बजाज की गाड़ियों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा, "बजाज की गाड़ियाँ बेहद शानदार हैं और हमें विश्वास है कि लोग हमारे नए शोरूम में जरूर आएंगे।"
इस उद्घाटन समारोह में अनेक प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहे, जिनमें अकबर अली मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इस सफल उद्घाटन से यह साफ है कि मेजर बजाज कंपनी अपनी सेवाओं और गुणवत्ता को लेकर अयोध्या में एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत