अररिया: बीती रात फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा वार्ड नंबर 12 में 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी के घर पर हमला कर लूटपाट का असफल प्रयास किया। बदमाशों ने घर की महिला को अपने कब्जे में लेकर चाकू से वार कर घायल कर दिया। उसका इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। रविवार को दवा व्यवसायी विकास मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।
पीड़ित दवा व्यवसायी विकास मिश्रा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि बीते शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद उनकी पत्नी निक्की मिश्रा घर का पिछला दरवाजा खोलकर हाथ-पैर धोने के लिए बाथरूम जा रही थी, तभी 8 से 10 बदमाशों ने हथियार से उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश बंदूक व चाकू से लैस थे। बदमाश निक्की मिश्रा पर हमला करते हुए घर में घुस गए। बदमाशों के चंगुल में फंसी निक्की मिश्रा की चीख सुनकर विवेक पीछे के दरवाजे की ओर दौड़े तो बदमाशों को घर में घुसते देखा।
बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी, लेकिन वह चिल्लाते हुए मुख्य दरवाजे की ओर भागने लगे। जिसके बाद मोहल्ले के लोग जुट गए। मोहल्ले के लोगों को देख बदमाश फायरिंग करते हुए पीछे के दरवाजे से भाग निकले और इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी निक्की मिश्रा पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि बदमाश कुछ भी लूटने में असफल रहे। विवेक मिश्रा ने बताया कि वह तान्या इंटरप्राइजेज के नाम से दवा का थोक कारोबार करते हैं और बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से उनके घर पर हमला किया था।
आवेदन में पीड़ित गृहस्वामी ने बदमाशों द्वारा दोबारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताते हुए कहा कि घटना से परिवार दहशत में है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अज्ञात बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने किसी से दुश्मनी होने और बदमाशों की पहचान करने से साफ इनकार किया। मामले में फारबिसगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन दिया गया है। जांच की जा रही है। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई