UP Police Bharti: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah ) रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। जहां डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में योगी सरकार द्वारा आयोजित समारोह में उन्होंने यूपी पुलिस के 60 हजार से ज्यादा (60,244) नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। यह पहली बार है जब यूपी इतने बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। इस कार्यक्रम में अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक समेत तमाम मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ चयनित महिला और पुरुष सिपाही मौजूद रहे।
इससे पहले सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड सेक्टर 18 में आयोजित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के नवचयनित 60,244 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से चयनित अभ्यर्थी पहुंचे हैं।
गृह मंत्री के आज सुबह आगमन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' आज ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल मार्गदर्शन में 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' का संकल्प पूरा हो रहा है। युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं।'
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल