Ambedkar Nagar love story: कहावत है 'प्यार अंधा होता है'... यह न उम्र देखता है, न जाति न धर्म और न ही किसी रिश्ता को । ऐसी ही बानगी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में देखने को मिली, जहां 50 साल की महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर रिश्ते में पोते लगने वाले 30 साल के युवक संग भाग गई और मंदिर में जाकर शादी कर ली। अब पूरा गांव इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा कर रहा है।
बदायूं की सास और दामाद की प्रेम कहानी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) से आए इस चौंकाने वाले मामले ने सबको चौंका दिया है। यह घटना टांडा तहसील के बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया गांव की है। गांव की दलित बस्ती में रहने वाली 50 वर्षीय महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में पोते से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उम्र का फासला और पारिवारिक बंधनों की दीवार भी उनके प्यार को नहीं रोक पाईं। दोनों ने सामाजिक बंधनों को तोड़कर मंदिर में शादी कर ली।
जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला के चार बच्चे हैं, दो बेटे और दो बेटियां, जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। पति और बच्चे होने के बावजूद महिला अपने प्रेमी आजाद के साथ भाग गई और मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए। शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने से कुछ दिन पहले महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। विरोध के बावजूद दोनों अलग नहीं हुए। पति का आरोप है कि महिला और उसके प्रेमी ने उसे और बच्चों के खाने में जहर देने की साजिश भी रची थी।
हालांकि पुलिस से शिकायत करने पर भी ज्यादा फायदा नहीं हुआ, क्योंकि दोनों प्रेमी युगल बालिग थे। उधर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस कहानी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। गांव के लोग इस अनोखी प्रेम कहानी पर हैरान हैं और खूब चाव से इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। वहीं इस घटना से आहत पति ने अब अपनी पत्नी को 'मृत' मान लिया है और गांव में तेरहवीं की तैयारी कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल