अयोध्या: प्रेस क्लब से सिविल लाइंस स्थित अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा की कल्याण सिंह सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ला ने हिन्दू समाज को सनातन धर्म को मजबूत करने तथा राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मणत्व को कायम रखने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के लोगों को व्यापार व नौकरी के पीछे न भागने तथा अपने बच्चों को वेदपाठी व पुजारी बनाने के लिए प्रेरित किया।
राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे डॉ. शुक्ला ने राष्ट्रगान के अपने आदेश को वापस न लेकर मंत्री पद से इस्तीफा देकर इतिहास रचने का निर्णय लेकर हिंदुत्व को मजबूत किया। उनके द्वारा रचित गीत- कोई पद चिन्ह बनता है पद चिन्ह बनने वाला ही देश में पूजा जाता है- अनुकरणीय है। सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर इंद्रप्रकाश तिवारी ने समाज के बच्चों से व्यापार करने तथा ब्राह्मण समाज से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की। जिला महासचिव शिव प्रकाश पाठक ने भी ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें व्यवसायिक शिक्षा देने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लक्षणधर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित कृपा विधान तिवारी कर रहे हैं, जो 2022 में विश्व ब्राह्मण संयुक्त संघर्ष समिति का अयोध्या से आगाज कर रहे हैं। बैठक में पांच सूत्री मांगों पर निर्णय लिए गए, जिसमें योग्यता आधारित पदों को छोड़कर आर्थिक आधार पर आरक्षण, सवर्ण आयोग का गठन, देश में समान नागरिक संहिता, भगवान परशुराम के पर्व पर हिंदू सनातन धर्म के हिंदुओं के लिए एक दिन का अवकाश, अयोध्या धाम में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर निर्माण, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। अगर पूरे देश के ब्राह्मण एकजुट हो जाएं तो सरकार बदल सकती है।
देश को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होकर संस्कारवान बनना होगा और समाज हित में आगे आना होगा। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए 6 से अधिक बच्चे वाले ब्राह्मणों को 101000 रुपये देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में राजपथ से सम्मानित आचार्य श्री नारायण झा, वैदिक आचार्य राम तेज पांडे, संपादक जुर्म की दुनिया, अशोक तिवारी, रामभरत पांडे, नंद कुमार पांडे, शिवाकांत तिवारी, उमाशंकर तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, सूर्यनारायण दुबे उर्फ रज्जू, राधेश्याम पांडे, राघवेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ. विनय शंकर तिवारी, उमाशंकर तिवारी, उमाशंकर दुबे, अंबिका प्रसाद तिवारी, ज्ञान तिवारी, शिव बहादुर दुबे, दुख हरण शुक्ला, गुड़िया त्रिपाठी, विनोद तिवारी, देवी प्रसाद दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, रामचरित्र पांडे, रामचरित्र पांडे मिश्रा, भट्ट समाज के जिलाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा आदि बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल