Agra Durga Visarjan Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित डूंगरवाला (Dungarwala) के पास उटंगन नदी (Utangan River) में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। कुसियापुर गांव के करीब 14 युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवक को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया। इस हादसे पर सीएम योगी गहरा दुख जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। दरअसल कुसियापुर गांव के चामुंडा माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 45 ग्रामीण मौजूद थे। वे सभी नदी किनारे पहुंच गए। युवकों ने महिलाओं और बच्चों को किनारे पर ही छोड़ दिया और नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के लिए उतर गए। अचानक तेज बहाव के कारण पांच युवक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए 8 से 10 अन्य युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी बह गए। इससे अफरा-तफरी मच गई।
उधर, सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। एक अन्य घायल युवक को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाकी युवकों की तलाश के लिए गोताखोर टीमें लगी हुई है। स्थानीय एसडीएम के अनुसार, नदी में विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। इस बीच, शवों के इंतजार में परिजनों ने नदी किनारे सड़क जाम कर दी। हालांकि, पुलिस उन्हें शांत कराने में कामयाब रही।
इस हादसे दुखद हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार, "सीएम ने आगरा जिले में हुए एक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने भगवान राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल