लखनऊ। एक ओर ऊर्जा मंत्री अदाणी पावर से मिलने वाली बिजली को सस्ती बता रहे हैं तो वहीं दूसरी यूपीपीसीएल जिन 113 पावर प्लांटों से बिजली की खरीद कर रहा है उनमें अदाणी पावर का फिक्स्ड चार्ज सबसे अधिक है। गत मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रतिस्पर्धात्मक बिडिंग प्रक्रिया के तहत अदाणी पावर लि. द्वारा मिर्जापुर में स्थापित किए जाने वाले 1600 मेगावाट के पावर प्लांट की 1500 मेगावाट बिजली अगले 25 वर्षों तक खरीदने का फैसला लिया गया है।
पावर प्लांट से 5.38 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जाएगी। इसमें फिक्स्ड चार्ज 3.727 रुपए प्रति यूनिट और फ्यूल चार्ज 1.656 रुपए प्रति यूनिट शामिल है। किसी भी पावर प्लांट से बिजली खरीद के अनुबंध में फिक्स्ड चार्ज का यह मतलब है कि यूपीपीसीएल बिजली खरीदे अथवा नहीं, उसे फिक्स्ड चार्ज देना ही पड़ेगा। ऐसे में ऊर्जा मंत्री द्वारा जिस पावर प्लांट की बिजली को सस्ती बताया जा रहा है, वह महंगी पड़ेगी और इसका खामियाजा अंततः उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा।
यूपीपीसीएल द्वारा वर्तमान में 113 पावर प्लांटों से बिजली की खरीद की जा रही है। इनमें तीन रुपए प्रति युनिट से अधिक के फिक्स्ड चार्ज वाले पावर प्लांट घाटमपुर का फिक्स्ड चार्ज 3.396 रुपए, अलकनंदा हाइड्रो का 3.09 रुपए, टनकपुर का 3.41, एनपीजीसीएल का 3.13 रुपए प्रति युनिट है।
गर्मियों में बिजली की मांग प्रतिवर्ष बढती जा रही है। पीक ऑवर्स में बिजली की डिमांड पूरा करना विद्युत विभाग के लिए हमेशा चुनौती रहा है। प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अदाणी पावर प्लांट से बिडिंग प्रक्रिया से बिजली खरीदने का फैसला लिया गया है। सरकार ने पहले ही प्रदेश में पावर प्लांट लगाने पर ही बिजली खरीदने की शर्त रखी थी।
इसके तहत जुलाई 2024 में रिक्वेस्ट फार क्वालीफिकेशन (आरएफक्यू) जारी किया गया था। इसमें सात कम्पनियां शामिल हुई थीं। फाइनेंशियल बिड में शामिल पांच कम्पनियों में कम से कम रेट पेश करने वाली अदाणी पावर को चुना गया। डीबीएफओओ प्रणाली के तहत अनुबंध किया गया है। इसमें निजी कम्पनी ही परियोजना का निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत