जौनपुरः आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज बुधवार को जौनपुर से स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी। संजय सिंह ने मौजूद लोगों से कहा कि सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। जबकि 27,308 नई मधुशालाएं (शराब की दुकानें) खोली हैं। सिंह ने इस कदम को लाचार-गरीब अभिभावकों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहा। संजय सिंह ने कहा कि आप इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी।
अभियान की शुरुआत करने संजय सिंह जौनपुर के सिकरारा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, मीरगंज खास पहुंचे। यह स्कूल भी योगी सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अभिभावकों ने सांसद को अपनी समस्याओं से रूबरू कराया।
एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है वह 1 जुलाई से बंद है। इसे जिस नए स्कूल में विलय किया गया है, वह उसके घर से करीब लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। छोटे बच्चों के लिए इतनी दूर जाना बेहद मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दूसरे स्कूल जाने के लिए बच्चों को हाईवे पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सभी ग्रामीणों ने सांसद संजय सिंह से बच्चों के स्कूल को बचाने की गुहार लगाई।
शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम का हवाला देते हुए संजय सिंह ने कहा कि 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मिलनी उनका हक है। सरकारी स्कूल 1 किलोमीटर के दायरे में ही होने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को बंद किया गया है और जिनका विलय किया गया है, उनके बीच की दूरी 3 से 4 किलोमीटर है। नये स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों का फोर लेन सड़क पार करना उनकी सुरक्षा को खतरे में डालता है। सिंह ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के अधिकार को सही मायने में लागू करवाने और इन स्कूलों को बचाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।
संजय सिंह ने घोषणा की कि वह बच्चों की इस अपील को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। साथ ही, AAP कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर बंद हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों से मिलेंगे, और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे। संजय सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ उस नए स्कूल तक पदयात्रा भी की जिसमें मीरगंज खास के स्कूल का विलय किया गया है। उन्होंने दोहराया, हमको 'मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए', बच्चों का स्कूल उन्हें वापस चाहिए। AAP इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और बच्चों का भविष्य बचाने के लिए अंत तक संघर्ष करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल