बरेली। आम आदमी पार्टी (AAP) के रुहेलखंड प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बरेली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंत्र दिया।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी “हर घर संपर्क अभियान” के तहत सरकार की नाकामियों को जनता के सामने ले जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि AAP आगामी पंचायत चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और गांव-गांव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था में योगी सरकार पूरी तरह से विफल रही है।” उन्होंने पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में हो रहे भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि AAP चाहती है कि यह चुनाव सीधे जनता से कराए जाएं।
सभा में मौजूद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश में नफ़रत की राजनीति के खिलाफ खडे होने के लिए संगठन की मज़बूती जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सांसद संजय सिंह ने प्रांतीय अध्यक्ष मो. हैदर, जिलाध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत