लखनऊ: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में जनहित के मुद्दों को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल की उपस्थिति और लखनऊ की ज़िला अध्यक्ष इरम रिज़वी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मलिहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई अभियान चलाया।
प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल ने इस मौके पर कहा कि पार्टी का मूलमंत्र सेवा और संघर्ष है। पार्टी कार्यकर्ता हर महीने प्रदेशभर में रचनात्मक कार्यों में जुटे रहते हैं और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने के साथ ही सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार इलाज की व्यवस्था तो दूर, सरकारी अस्पतालों की सफाई तक करवा पाने में नाकाम है।
लखनऊ ज़िला अध्यक्ष इरम रिज़वी ने कहते हैं कि मलिहाबाद सीएचसी में चारों ओर गंदगी का अंबार था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर वहां सफाई अभियान चलाया। यह अभियान के तहत हर महीने लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में सफाई का कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का आवास लखनऊ में हैं, फिर भी उन्हें राजधानी के सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा दिखाई नहीं दे रही। ऐसा लगता है जैसे जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।
रिजवी ने बताया कि मलिहाबाद सीएचसी में 7 एंबुलेंस ख़राब खड़ी थीं। इनमें से कई बेहद जर्जर हालत में थीं। एंबुलेंस की कमी के कारण अनेक मरीज़ समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पा रहे। इसी कारण कई मरीजों अस्पताल पहंुचने से पहले ही तड़पकर दम तोड़ देते हैं। यह सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रमाण है। आम आदमी पार्टी ने दोहराया कि वह जनसेवा और ज़मीनी संघर्ष की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
आज के अभियान में शामिल प्रमुख नेता, प्रिंस सोनी, दिनेश पटेल, महेंद्र सिंह, वैभव प्रकाश, इस्मा जहीर, अंकित परिहार, शैलेंद्र राठौर, ललित वाल्मीकि, नूर सिद्दीकी, तुषार श्रीवास्तव, अनुज पाठक, अनिल जैन, सैफ़ ख़ान, ज्ञान सिंह, साहिल अंसारी, मनीष भारद्वाज, विनोद कुमार गौतम, अंगद कुमार, पी.के. बाजपेयी, सुधीर पटेल, बलराम साहनी, विनोद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई