लखनऊ: राजनीतिक-सामाजिक मोर्चे पर सक्रिय आम आदमी पार्टी (AAP) अब उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं को संगठित करने की दिशा में गंभीर पहल कर रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज AAP अधिवक्ता प्रकोष्ठ की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में तथा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने की। बैठक में प्रकोष्ठ की संरचना, आगामी कार्ययोजनाएं और अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। प्रखर श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि यह मंच केवल एक संगठनात्मक ढांचा नहीं, बल्कि न्याय, संविधान और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध एक वैचारिक अभियान है। उन्होंने एलान किया कि एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए AAP संघर्ष करेगी।
प्रकोष्ठ के उद्देश्य चार बिंदुओं में तय
1. न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करना
2. गरीब, वंचित और शोषित वर्ग को सुलभ न्याय दिलवाना
3. अधिवक्ता समाज की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना
4. आम आदमी पार्टी Sकी नीति और नीयत को न्यायालय परिसरों तक पहुँचाना
श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा,
> “यह वक्त अधिवक्ताओं के संगठित होकर संविधान के पक्ष में खड़े होने का है। यह प्रकोष्ठ एक नई न्यायिक संस्कृति की नींव रखेगा, जहां कानून से ऊपर कोई नहीं होगा और न्याय सबका होगा, सिर्फ खास का नहीं।”
निशुल्क कानूनी सलाह देने की तैयारी
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रिंस सोनी ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनता को निशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराएगी, ताकि कानून आम आदमी के जीवन का रक्षक बने, न कि बाधा।
सभाजीत सिंह ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र के प्रहरी बताते हुए कहा कि,“अधिवक्ताओं का संगठित होना लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम होगा। आम आदमी पार्टी इस दिशा में अग्रसर है और प्रदेश में मजबूत अधिवक्ता संगठन खड़ा किया जाएगा।”
इस ऐतिहासिक बैठक में प्रिंस सोनी, दिनेश पटेल, राजेन्द्र पांडेय, मो. आसिम नगरानी, मो. शारिक खान, दीपक पांडेय, शादबाज खान, विवेक सागर, आसिफ खान सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक उत्तर प्रदेश में AAP के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित हुई है और अधिवक्ताओं के लिए एक सक्रिय राजनीतिक मंच की दिशा में निर्णायक कदम मानी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल