बांदाः खेत में गेहूं लादते समय अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे लेटे मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौंद गांव निवासी किसान नीरज शुक्ला की दबकर मौत हो गई। ट्राली में गेहूं लाद रहे रमाशंकर शुक्ला व ट्रैक्टर चालक मनीष भी गिरकर घायल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बहन प्रियंका ने बताया कि पिता रमाशंकर शुक्ला, भाई नीरज शुक्ला बुधवार सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत गए थे। वहां पिता गांव के मजदूरों व ट्रैक्टर चालक मनीष के साथ ट्राली में गेहूं लादने लगे। इसी बीच नीरज ट्राली के नीचे लेट गया। ट्राली के एक तरफ अधिक अनाज भरा होने के कारण अचानक ट्राली पलट गई। इससे ट्राली में दबकर नीरज की मौत हो गई। ट्राली में सवार पिता रमाशंकर शुक्ला व चालक मनीष गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर वह घायलों को जिला अस्पताल ले गए। नीरज के एक बेटा व एक बेटी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर पर उसकी पत्नी निशा है। पिता के पास 6 बीघा जमीन है।
मटौंध थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से यह हादसा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
किसान की मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता घायल अवस्था में बेहोश हो रहे हैं। बेटे की मौत से पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बहन प्रियंका ने बताया कि नीरज के एक बेटा और एक बेटी है। नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल