बांदाः पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग संगीन धाराओं में करीब छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पिछले दिनों हुई एक लूट की घटना में भी वह शामिल पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आपको बता दें कि 10 अप्रैल 2025 को थाना अतर्रा क्षेत्र अंतर्गत शांति धाम स्कूल के पास कुछ लोगों ने एक व्यापारी से एक लाख रुपये लूट लिए थे। जिसके बाद पुलिस की मुस्तैदी देख यह बदमाश फरार हो गया था। चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
आज पुलिस ने हसीमुद्दीन उर्फ पप्पू उर्फ सीटी निवासी दुबरिया थाना बदौसा को तुर्रा नाले के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट के दस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बदमाश से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार