लखनऊ। सूबे की योगी सरकार प्रदेश के 30 हजार युवाओं को सोलर एनर्जी सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराएगी। पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन रही सौर ऊर्जा युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने का जरिया भी बन रही है। वर्ष 2027 तक 30 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने तय किया है।
यूपी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (यूपीनेडा) व राष्ट्रीय लघु उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री इसके लिए मिलकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में महंगी बिजली को देखते हुए लोगों का रूझान सौर ऊर्जा की ओर से तेजी से बढ रहा है। ऐसे में युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन, सोलर पैनल मेंटीनेंस इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर जैसे कई तकनीकी पदों पर रोजगार मिल सकेगा।
यूपीनेडा, राष्ट्रीय लघु उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत वेंडर्स को बारी-बारी से प्रशिक्षण प्रदान किया है। वहीं सूर्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम, सूर्य सखी योजना भी संचालित की जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2027 तक सरकार ने कुल 22 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सोलर पार्क समेत अन्य क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है।
इसके तहत सोलर रूफटाप आवासीय के लिए 4500 मेगावाट, सोलर रूफटाप अनावासीय के लिए 1500 मेगावाट, पीएम कुसुम योजना के लिए 2000 मेगावाट, और यूटिलिटी स्केल सोलर में सबसे अधिक 14 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पम्प मुहैया कराया जा रहा है। इससे किसानों के सिंचाई का खर्च कम होगा और सौर ऊर्जा के जरिए अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल