वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
खबर सार :-
वाराणसी में एक युवक की गंगा नदी में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस तरह के कृत्य से लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
खबर विस्तार : -
वाराणसी के गंगा घाट से एक बेहद चौकानें वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक हाथ में बियर की केन लहराते हुए नदी में नहा रहा था और घूंट-घूंट कर पीते नजर आ रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के धार्मिक भावना को काफी ठेस पहुंचा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वाराणसी के गंगा घाट
वाराणसी के गंगा घाट से युवक के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथ में शराब लेकर नदी में नहा रहा है और बीच-बीच में पी भी रहा है। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहा है। यह वीडियो धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। इससे लोगों के धार्मिक भावना को काफी ठेस पहुंची है। गंगा नदी को हिंदू धर्म में मां गंगा का संदर्भ दिया गया है, लोगों के आस्था से जुड़ा है और इसे मोक्ष का केंद्र माना जाता है। ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह के कृत्य और उसका सामूहिक प्रदर्शन करना, वातावरण को दूषित करने का प्रयास है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश
हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया था कि हिंदू के धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, बावजूद इसके इस तरह की आपत्तिजनक कृत्य का सामने आना करोड़ों हिंदूओं के आस्था के साथ कोर्ट के आदेश का भी अपमान है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा होना जायज है। अगर इस तरह के कृत्यों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसा करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
इस तरह की कृत्य भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत उन धाराओं में दंड माना जाता है, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने, जानबूझकर धार्मिक अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव करने और धार्मिक स्थल पर लोगों की शांति भंग करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मामले को संज्ञान में लेकर जांच करने और इससे संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 17 October 2026: शनिवार 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-16
-
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की आराधना
2026-10-16
-
दमोह में महाकाली पूजा का 79वां वर्ष, सराफा व्यापारियों ने की थी शुरुआत
2026-10-16
-
मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि का छठा दिन, जानें माता का स्वरूप और मंत्र
2026-10-15
-
Panchang 16 October 2026: शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-15
-
Panchang 15 October 2026: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-14
-
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-14
-
Navratri 2026 Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
2026-10-14
-
नवरात्रि पर काशी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे भक्त, गूंज रहे जयकारे
2026-10-14
-
माता कूष्मांडा से जुड़ा है कूष्मांड फल, स्वास्थ्य के लिए है उपयोगी
2026-10-14
-
नवरात्र के पावन अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा में लीन रहे भक्त, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-14
-
Panchang 14 October 2026: बुधवार 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-13