सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान देने वालों को माफी मांगनी चाहिए : साध्वी निरंजन ज्योति
खबर सार :-
सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
खबर विस्तार : -
कानपुर। सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
यह बातें शनिवार को जवाहर नगर स्थित अंध मुक्त विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।
सच्चाई जल्द सामने आएगी
जवाहर नगर स्थित अंध मुक्त विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के उत्थान और समावेशी शिक्षा से जुड़े विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम में संस्था के कार्यों की सराहना की और बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर और सनातन धर्म पर अपनी बात रखी। राम मंदिर से जुड़े कथित मामले में एसआईटी जांच पर उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने मामले का संज्ञान लिया है और यदि किसी ने गड़बड़ी की है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से जांच एजेंसियों पर भरोसा बनाए रखने की अपील भी की। मौलाना जर्जिस अंसारी के सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करती है और संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अंध मुक्त विद्यालय का भ्रमण किया, दिव्यांग बच्चों से संवाद किया तथा संस्था द्वारा शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 17 October 2026: शनिवार 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-16
-
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की आराधना
2026-10-16
-
दमोह में महाकाली पूजा का 79वां वर्ष, सराफा व्यापारियों ने की थी शुरुआत
2026-10-16
-
मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि का छठा दिन, जानें माता का स्वरूप और मंत्र
2026-10-15
-
Panchang 16 October 2026: शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-15
-
Panchang 15 October 2026: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-14
-
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-14
-
Navratri 2026 Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
2026-10-14
-
नवरात्रि पर काशी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे भक्त, गूंज रहे जयकारे
2026-10-14
-
माता कूष्मांडा से जुड़ा है कूष्मांड फल, स्वास्थ्य के लिए है उपयोगी
2026-10-14
-
नवरात्र के पावन अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा में लीन रहे भक्त, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-14
-
Panchang 14 October 2026: बुधवार 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-13