श्रावण की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, कोनेश्वर- बुद्धेश्वर मंदिरों का किया निरीक्षण
खबर सार :-
आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने आज को चैक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर एवं बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए तथा शहरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
खबर विस्तार : -
लखनऊ; आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने आज को चैक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर एवं बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए तथा शहरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उनके साथ बडी संख्या में लोग थे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने दोनों मंदिरों के परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार को निर्देशित किया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं अन्य मंदिरों के आसपास नियमित सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं।
शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
ऐसे में नगर निगम की प्राथमिकता है कि मंदिर परिसरों एवं आसपास स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे श्रद्धालु सुगमता एवं श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर सकें। चैक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महापौर ने मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित शिव प्रकाश पाण्डेय का आशीर्वाद भी प्राप्त किया तथा समस्त गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान पार्षद अनुराग मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा लखनऊ राम अवतार कन्नौजिया, नगर आयुक्त गौरव कुमार, जोनल अधिकारी जोन-6 अमरजीत यादव, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें ;लोकसभा स्पीकर, मुख्यमंत्रियों व कई मंत्रियों ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 14 September 2026: सोमवार 14 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-13
-
14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग
2026-09-13
-
Gorakhpur: मथुरा और काशी में मंदिर बनवाने की मांग कर BHP की हुंकार
2026-09-12
-
Panchang 13 September 2026: रविवार 13 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-12
-
Aaj Ka Rashifal 13 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-12
-
गणेशोत्सव पर देश के इन 6 गणेश मंदिरों में दिखता है भव्य नजारा
2026-09-12
-
welcome : श्रीगणेश के स्वागत को लखनऊ तैयार, मनभावन मूर्तियों से सज गए बाजार
2026-09-12
-
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणपति की मूर्ति स्थापना
2026-09-12
-
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की केंद्रीय गृहमंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-12
-
MP: पांढुर्णा के गोटमार मेले की खूनी परंपरा, 1326 घायल, 8 नागपुर रेफर
2026-09-12
-
Panchang 12 September 2026: शनिवार 12 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-10
-
Panchang 11 September 2026: शुक्रवार 11 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-10