लोकसभा स्पीकर, मुख्यमंत्रियों व कई मंत्रियों ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

खबर सार :-

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह के अलावा कई नेताओं ने गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं के प्रति व्यक्त किया। इन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
लोकसभा स्पीकर, मुख्यमंत्रियों व कई मंत्रियों ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह के अलावा कई नेताओं ने गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं के प्रति व्यक्त किया। इन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, गुरु पूर्णिमा, भारतीय संस्कृति की उस सनातन चेतना का उत्सव है, जिसने सदियों से ज्ञान, संस्कार, सत्य और मानवता के प्रकाश से समाज का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह उन सभी गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने का अवसर है, जिन्होंने हमारे जीवन को दिशा दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

गुरु जीवन में संस्कार और चरित्र के शिल्पकार

 एक्स पर लिखा है कि भारतीय परंपरा में गुरु केवल ज्ञान के दाता नहीं, बल्कि वह लोगों को जीवन में संस्कार और चरित्र के शिल्पकार हैं। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को सांस्कृतिक चेतना की अमूल्य धरोहर कहा है। उन्होंने लिखा कि जिसने पीढ़ियों को सत्य, सेवा, समर्पण और राष्ट्रधर्म का मार्ग दिखाया है। ऐसे सभी गुरूओं का हम नमन करते हैं। कहा कि राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लेने का यह अच्छा अवसर है। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंनंे ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण कर समाज व राष्ट्र के भविष्य को बेहतर बनाने वाले समस्त गुरुजनों को नमन करता हूं। अपने ज्ञान रूपी अमृत से शिष्यों के जीवन को सँवारने वाले गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च होता है। वे व्यक्ति के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं, उसके आत्मविश्वास को जागृत करते हैं और उसे कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं।

गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष

गुरू का महत्व बताते हुए कहा कि वह शक्ति हैं जो केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमारी गौरव वाली परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी महान स्थान दिया गया है। वही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप जलाता हैं। इतिहास बताते हुए लिखा कि महर्षि वेदव्यास से लेकर आधुनिक युग के महान शिक्षकों तक, गुरु-शिष्य परंपरा ने भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, तस्मै श्रीगुरवे नमः। समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं देते हुए कहा कि आज के शुभ अवसर पर अपने जीवन को आकार देने वाले प्रत्येक गुरु, शिक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। उन्होंने समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष। गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष। इसे सनातन से जोडा। सनातन संस्कृति में गुरु को साक्षात् परम ब्रह्म माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हम सबके लिए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अवसर है। आप सभी को अपने गुरुओं का आशीर्वाद सतत प्राप्त हो। 

गुरु का अद्वैत दर्शन ही शांति

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अज्ञान के अंधकार को मिटाकर, अद्वैत की अमर ज्योति जगाने वाले आचार्य शंकर शाश्वत-शीतल, ज्ञान-गंभीर एवं भक्ति-भाव-पूरित सनातन चेतना के अमर पुंज हैं। अपने गुरूओं पर कहा कि हमें यह शाश्वत सत्य दिया कि हम सब एक ही चेतना के अंग हैं, दूसरा कोई है ही नहीं। वहीं, चेतना मनुष्य, प्राणियों, वृक्षों, नदियों, पर्वतों में और समस्त सृष्टि में व्याप्त है। केंद्रीय मंत्री ने आगे भारत की अपनी सनातन चेतना, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक अखंडता का बखान किया। यह पूज्य भगवद्पादाचार्य जी के तप, त्याग और ज्ञान का अमृत-फल है। उन्होंने आगे लिखा कि वर्तमान में जब विश्व युद्ध, संघर्ष, घृणा और असंतोष की विभीषिका से जूझ रहा है, तब आदि गुरु का अद्वैत दर्शन ही शांति, समन्वय और विश्व-बंधुत्व का पथ प्रदर्शित करता है।

गुरु पूर्णिमा की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान के स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक हैं। उनके सान्निध्य से संस्कार, चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन में सत्य और कर्तव्य का बोध होता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, समस्त प्रदेशवासियों को पावन गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है तथा उसे सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर समस्त गुरुवरों के श्रीचरणों में सादर प्रणाम। 

गुरुजनों एवं ऋषि परंपरा को नमन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, गुरु मूरत मुख चंद्रमा, सेवक नयन चकोर। अष्ट प्रहर निरखत रहूं, श्री गुरु चरनन की ओर। समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु भारतीय संस्कृति की धुरी हैं। इस पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं ऋषि परंपरा को कोटिशः नमन। उनके आशीर्वाद से राष्ट्रसेवा का हमारा संकल्प निरंतर सुदृढ़ होता रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने एक्स पर लिखा, गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग के प्रकाशस्तंभ होते हैं। आइए, इस पावन पर्व पर अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, गुरु हमारे जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही हम अपने जीवन में सत्य और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ते हैं।  उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।

यह भी पढ़ें  गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है: योगी आदित्यनाथ

अन्य प्रमुख खबरें