तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा के दर्शन कर धन्य हुए, देवी दुर्गा ने बुलाया तभी हम आ पाए

खबर सार :-

आज देश में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। देश के प्रधानमंत्री, मंत्रियों एवं नेताओं देश को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुभकामनाएं दीं, वहीं लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा करने पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, लाइन पर लगे सभी न कोई बड़ा न छोटा

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने देश को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने मां चंद्रघंटा को नमन किया है। देश के प्रसिद्ध मंदिरों में लगी लाइनें श्रद्धाभाव प्रदर्शित कर रही है।

यहां हर वर्ग का व्यक्ति कुछ न कुछ मां के दरबार में कहने आया है। वह कोई भी हो, लाइन में लगकर ही पूजा करने पहुंच रहा है। आस्था इतनी कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषित साझा कर मां चंद्रघंटा की स्तुति की। उन्होंने भक्तिपूर्ण माहौल में एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बधाई दी है।

आस्था से खिलवाड़ नहीं करने की दी चेतावनी 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को मां  ककी स्तुतिरते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है। उनकी ओर से लिखा गया कि जब देवी प्रसन्न होती हैं तो पृथ्वी पर सभी प्राणियों के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। पीएम ने स्लोक भी लिखे हैं। ग्यारहवें अध्याय (नारायणी स्तुति) का चौथा श्लोक पर उन्होंने देवी मां को जगदंबा कहा है। पूजा अर्चना के मायने भी बदल हैं।

मंदिर में लाइन की जगह कम हुई है। भक्त वर्तमान में शस्त्रों का तर्क करते हैैं, मां के पास तलवार, चक्र, गदा आदि कई चीजें हैं। आस्था से खिलवाड़ करने वाले अब सावधान हैं। मंगलवार को देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा के समय भक्त एकटक निहारते रहे। ऐसा लग रहा था कि मां उठने वाली हैं। 

सोशल मीडिया पर देश के दिग्गज नेताओं की बधाई 

भक्त लाइनों में अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। एक एक कदम आगे बढे। इनमें हर व्यक्ति का अपना ओहदा था। सभी की पहचान थी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, मां चंद्रघंटा बुराई का नाश कर सभी को यशस्वी व कीर्तिवान होने का आशीर्वाद दें। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, आपके आशीर्वाद से हर घर में अपार सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम का वास हो; यही प्रार्थना है।

जीवन में खुुशहाली लेकर आता है यह पर्व

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस पर साहस, शौर्य और सौम्यता की मंगलमय स्वरूप मां चंद्रघंटा के चरणों में कोटि-कोटि नमन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया, मां की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, मां चंद्रघंटा की कृपा से हर परिवार में खुशहाली आए।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,देवी मां का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में साहस, सौहार्द और खुशहाली लेकर आए। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मां चंद्रघंटा की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि बार.बार आए यह पर्व

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता श्नंदीश् ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ”शारदीय नवरात्रि के पावन तृतीय दिवस पर मां जगदंबा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा के चरणों में बारंबार प्रणाम। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उससे सटे कई प्रमख बस्तियों में नवरात्र पर देवी के दर्शन किए जा रहे है। बक्शी का तालाब में लंबी लाइन दिखती है। हर बार कहा जाता है कि लाग लाइन पर ही लगकर दर्शन करें। चौक में काली जी प्रसिद्ध मंदिर है। चौराहा चौक पर संतोषी माता का मंदिर है। ऐसे ही लोग अपनी पसंद वाले मंदिर पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंःजनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी

अन्य प्रमुख खबरें