धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र'
खबर सार :-
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।
खबर विस्तार : -
अयोध्या : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी। साथ ही, धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां वर्तमान समय में संतों और मठ-मंदिरों के प्रति आस्था और श्रद्धा गिराने के मकसद से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर रही हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास के गुरु महंत संत राम दास के आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हमने हनुमान गढ़ी में हनुमान दादा के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के गुरु महंत संत राम दास का हाल ही में निधन हुआ। वे उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत थे। उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अयोध्या आए हैं। यह हमारा सौभाग्य है। इसी दौरान, राम मंदिर दान प्रकरण पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह कोई मामूली पाप नहीं, बल्कि महापाप है और भगवान इसकी सजा देंगे। लेकिन हम यह भी कहना चाहेंगे कि हमें देश के कानून-व्यवस्था और एसआईटी पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि जांच चल रही है। हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।
वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा
उन्होंने कहा, "वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग चल रहा है। इसमें सावधान रहना होगा। वर्तमान समय में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों पर सुनियोजित तरीके से आस्था और श्रद्धा को कम करने के मकसद से षड्यंत्र भी चल रहे हैं। इसमें कालनेमी लोग सक्रिय हैं और उनसे हम सभी को सावधान रहना होगा। हमें भरोसा है कि जिन लोगों ने पाप किया, उन्हें भगवान भी दंड देंगे और देश का कानून भी सजा देगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ भड़काने वाली शक्तियां आपको गुमराह करेंगी। ये शक्तियां हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने और संत, महंत, मठ व मंदिरों के प्रति श्रद्धा को कम कराने की कोशिश करेंगी। इसलिए हम सभी हिंदुओं को विवेक से काम लेना है। एक घटना के कारण हमें सनातन के ऊपर आघात या आंच नहीं आने देनी है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 2 October 2026: शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-01
-
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-01
-
Panchang 1 October 2026: गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-09-30
-
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-30
-
Panchang 30 September 2026: बुधवार 30 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-29
-
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-29
-
Panchang 29 September 2026: मंगलवार 29 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-29
-
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ,
2026-09-29
-
VHP की मांग :मस्जिद की उम्र और दस्तावेज की जानकारी दी जाए, उज्जैन में प्रदर्शन के दौरान पथराव
2026-09-28
-
Panchang 28 September 2026: सोमवार 28 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-27
-
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-27
-
पितृ पक्ष में तर्पण-पिंडदान के लिए खास हैं उत्तराखंड के ये पवित्र स्थल
2026-09-27
-
बिहारः ज्यादा चार्ज लेने पर कार्रवाई, वाहनों का किराया फिक्स, डीएम की निगरानी में हैं गया जी
2026-09-26
-
Panchang 27 September 2026: रविवार 27 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-26
-
Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-26